कांगड़ा : पंचायत खोली में रक्तदान कर मनाया आजादी का अमृत महाेत्सव
मनोज कुमार। कांगड़ा
ग्राम पंचायत खोली में आजादी का जश्न में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। वहीं, आजादी के उपलक्ष्य में पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खोली के प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि आजादी के उपलक्ष पर पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे हजारों जिंदगी बचाई जा सकती हैं। इस दौरान बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज व जेई राजीव भी उपस्थित रहे। वहीं, रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सुरेश, तेजपाल, मदन लाल, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, दिनेश, कुलदीप, शुभम, सनी चौधरी, रजनीश व जय कृष्णा आदि लोगों ने रक्तदान किया किया। इस माैके पर पंचायत उपप्रधान विजेंद्र सिंह, निशु कुमार, कामना देवी, ऐमना देवी, सुमना देवी, अनीता देवी, संजीव कुमार, प्रेमलता, विक्रम सिंह, सर्वजीत सिंह तथा चाैकीदार राेशन लाल, ओमप्रकाश, संजय कुमार, महिल मंडल की प्रधान स्वर्णकांता आदि उपस्थित रहे।
