पालमपुर : शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज में रही विश्व योग दिवस की धूम
प्रतिमा राणा। पालमपुर
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय पालमपुर मे आज एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुरेश लता अवस्थी ने विद्यार्थियों को योग दिवस का महत्व व स्वरूप बताते हुए विभिन्न योगासन करवाए और बताया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहती है। योग करने से विभिन्न प्रकार की व्याधियों और तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि योग भक्ति और मुक्ति का सफल माध्यम भी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने वक्तव्य के माध्यम से वर्तमान के अति व्यस्त और भौतिकवादी युग में योग के शाश्वत महत्व और प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशु फुल्ल ने किया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो अरुण, लेफ्टिनेंट डॉ दीप ठाकुर, लेफ्टिनेंट प्रो रेनू डोगरा, प्रो धनवीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मंगलसेन आदि उपस्थित रहे।
