कांगड़ा : पंचायत अब्दुल्लापुर में 24 व 25 मार्च काे हाेगा छिंज मेला में खेलाें का आयाेजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में 24 व 25 मार्च काे हाेने वाले छिंज मेले में खेलाें के आयाेजन काे लेकर खेल कमेटी की बैठक प्रधान अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आज हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छिंज मेला अब्दुल्लापुर में विभिन्न खेलें जिनमें वालीबाल, कबड्डी सीनियर, 200 मीटर दाैड़ा, गोला फैंक का आयोजन 24 व 25 मार्च को किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इस वर्ष संयुक्त रूप से कबड्डी व वालीबाल के लिए 25 हजार रुपए नकद ईनाम व ट्रॉफी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान अश्विनी कुमार, सुदर्शन कुमार, कुलदीप कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार और छिंज मेला कमेटी के प्रधान देशराज भी मौजूद रहे। अधिक जानकारी के लिए 94183-60717 और 88943-56513 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
