कांगड़ा : माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने परिवार सहित नवाया शीश
( words)
मनोज कुमार। कांगड़ा
माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार सुबह देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने परिवार सहित मां के दर शीश नवाया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवा कर मंदिर के इतिहास बारे जानकारी दी। इस दौरान उपमंडलाधिकारी एवं मंदिर सहायक आयुक्त कांगड़ा नवीन तंवर, मंदिर अधिकारी भुवनेश शर्मा भी मोजूद रहे। मंदिर प्रशासन ने उन्हें मां की चुनरी व तस्वीर देकर सम्मानित भी किया।
