इंदौरा : क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों पिलाई दो बूंद जिंदगी की
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
स्वास्थ्य खंड इंदाैरा के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान की दो बूंद जिंदगी पिलाई गई। स्वास्थ्य खंड इंदाैरा के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया खंड इंदाैरा के अंतर्गत 57 बूथ लगाए गए, जिसमें एक स्पेशल बूथ बस स्टैंड इंदाैरा में क्ष लगाया गया। 210 स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में गांव में रहने वाले बच्चों को भी दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। अधिकारी ने आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाएं एवं बच्चों को इस अभियान में शामिल करके इस अभियान को कामयाब बनाएं। इससे पहले रविवार को इस अभियान को शुरू किया गया, जिसमें जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।
