ज्वालामुखी : भड़ोली स्कूल के बच्चों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी
डीएवी भड़ोली में आज आतंकवाद विरोधी दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में किया गया। इस विशेष अवसर पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में बच्चों को विस्तार से इस विषय में जानकारी दी, ताकि वे भूलकर भी किसी भी लालच में आतंकवादी समूह का हिस्सा न बनें। इस रैली में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मानवता को जीवित रखना और आंतकवाद और उसके दुष्प्रभावों को उजागर करके लोगों को जागरूक करना था।
कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के बच्चों के लिए स्वपरिचय गतिविधि करवाई गई। वहीं, कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए काल्पनिक चरित्र गतिविधि रखी गई, जिसमें बच्चों ने कार्टून के माध्यम से अपने भावों को व्यक्त करना था। अंत में प्रधानाचार्य में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों में नंदिनी, कृतिका, वंशिका, सूर्यांश, हर्षित, आरुषि, आदित्य, श्रेया, रुद्राक्ष, सायरा, अर्पिता, कार्तिकेय, आर्यन चोपड़ा, कृतिका, संचिता, परिधि व अंकिता सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।
