देहरा : दसवीं सीबीएससी बोर्ड वार्षिक परीक्षा में दिल्ली कान्वेंट स्कूल के तमाम बच्चों ने जमाई धाक
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते लोअर सुनहेत स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल के तमाम सभी छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीबीएससी बोर्ड वार्षिक परीक्षा फर्स्ट सैकिंड डीविजन मे पास कर एक नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सीबीएसई की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस दौरान अक्षित सूद ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि श्रुति ने दूसरा, जबकि शिवांगी सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्षित सूद ने 93 प्रतिशत अंक श्रुति ने 91 प्रतिशत अंक और शिवांगी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रवीण राजपूत, स्कूल में गुंजन परमार ने सभी अध्यापकों अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
