कांगड़ा : ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चों ने मनाया तंबाकू निषेध दिवस मनाया
( words)
राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न तरह की चित्रकारी और स्लोगन लिखे। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं उपेंद्र और राजीव डोगरा ने बच्चों को नशे से दूर रहने व अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, विमल सागर, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, मैडम अंजलि, सेवादार सीमा देवी आदि मौजूद रहे।
