देहरा : केंद्रीय नलेटी स्कूल में बच्चों ने लगाई टीएलएम प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी
विनायक ठाकुर। देहरा
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में प्राथमिक विभाग के द्वारा एफएलएन के अंर्तगत बच्चों के द्वारा निर्मित टीएलएम प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई तथा विद्यालय में प्राथमिक विभाग की शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा बच्चों के द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी को देखा व उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों के द्वारा निर्मित प्रोजेक्टस को देखकर, प्रोजेक्टस के बारे में जानकरी प्राप्त कर अभिभावक बेहद ही प्रसन्न हुए। इसके साथ विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल सभी अभिभावकों से मिली और उनकी शंकाओं का समाधान किया। प्राचार्या ने बताया कि एफएलएन के माध्यम से बच्चों में संख्यात्मक अभियोग्यता का विकास होता है।
