जयसिंहपुर : लंबागांव धरोड़ में की जल स्रोतों की सफाई
( words)
ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के कबीर मंदिर धरोड़ में महिला मंडल और स्पोर्ट शिवा सोसायटी टिकरी धुमारनु धरोड़ में जलस्रोतों की सफाई की गई। महिला मंडल और वार्ड के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि हमें अपने क्षेत्र के सभी जल स्त्रोतों को साफ- सुथरा रखना चाहिए। आजकल पानी दूषित होने से कई बीमारियां चली हुई हैं। इसमें टायफायड, उल्टी-दस्त और बुखार आदि आम हैं। वहीं पेट की बीमारियां भी दूषित जल पीने से होती हैं। यही कारण आज यहां जलस्रोतों की सफाई की गई।
