कांगड़ा : कैलाश महिला मंडल निचली डंगेहड़ (जमानाबाद) ने चलाया स्वच्छता अभियान
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
ग्राम पंचायत जमानाबाद में कैलाश महिला मंडल निचली डंगेहड़ ने पंचायत के वार्ड-5 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की बावड़ी की सफाई कर उसमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, ताकि बाबड़ी में गदंगी न फैले। इसके साथ ही उन्हाेंने रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया।
महिला मंडल की अध्यक्ष शंकुतला देवी ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस स्वछता अभियान में महिला मंडल की सभी सदस्याें लज्या देवी, चंचला देवी, इंद्र, सुषमा, रक्षा, गायत्री, सवित्री, राज कुमारी, झांजाे देवी, मीना देवी, सुमना देवी, अनिता देवी, ममता देवी, सरला देवी सहित कई महिलाओं व पंचायत के प्रधान कुलदीप चाैधरी ने भी इस सफाई अभियान में भाग लिया। उन्हाेंने कहा कि महिला मंडल गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ-सफाई भी करेगा।
