धर्मशाला : कोलगेट पामोलिव कंपनी ने जिला प्रशासन काे मुहैया करवाया पाैने दाे कराेड़ का मेडिकल का सामान
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधि मिस्टर लोकेश मनोचा H R मैनेजर तथा मिस्टर विनोद धीमान एरिया लीडर ने कंपनी की तरफ से कांगड़ा जिला प्रशासन को आज रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन मुहैया करवाई गई, तदोपरांत यह वैक्सीन वैन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी। जिलाधीश महोदय डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह वैक्सीन वैन राज्य की पहली प्रीफैबरीकेटेड वैक्सीन बैन है, जिसकी सहायता से अब वैक्सीन की बेस्टेज को रोका जा सकेगा तथा वैक्सीन की कोल्ड चैन को भी मेंटेन रखा जा सकेगा।
इस मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान अगस्त,2021 में जिलाधीश से कुछ जरूरी आइटम के बारे में चर्चा हुई थी तथा बाद में इस बाबत कॉलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड की प्रतिनिधि पूनम शर्मा को अप्रोच किया गया तथा उनके प्रयासों से आज तक जिला कांगड़ा को कंपनी की तरफ से लगभग पौने दो करोड़ का सामान जिसमें रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन बैन के अतिरिक्त160 फाॅलर बेड, 60 आईसीयू बेड, दो अल्ट्रासाउंड मशीन, 3 एक्स-रे मशीन, तीन बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर तथा तीन हीमेट्रोलॉजी एनालाइजर प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन उपकरणों को सिविल अस्पताल शाहपुर, देहरा, ज्वाली, बैजनाथ, नूरपुर तथा इंदौरा के अस्पतालों में स्थापित किया जाएगा, जिनसे लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कॉलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड के इस बहुमूल्य योगदान के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ राजेश गुलेरी, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सौरभ रतन आदि भी उपस्थित रहे।
