देहरा : महाविद्यालय ढलियारा खंड स्तरीय युवा महोत्सव का रहा विजेता
विनायक ठाकुर । देहरा
खेल एवं युवा विभाग द्वारा कुठियारा में खंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन करवाया गया। इस युवा महोत्सव में लोक समूह नृत्य और लोक समूह गान केवल 2 ही प्रतियोगिताएं थी। इन दोनो ही प्रतियोगिताओं में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोकगीत समूहगान एवं समूह लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा दोनों में ही प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता दल का महाविद्यालय में स्वागत किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने विजेता दल को बधाई दी और प्रतिभागियों को अधिक से अधिक मेहनत कर माता–पिता, शिक्षकों और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद, प्रो. करण सिंह पठानिया, डॉ. निर्मल सिंह व समस्त विजेता दल शामिल था।
