देहरा : चिंतपूर्णी में दो बाइक में हुई टक्कर,मामला दर्ज
विनायक ठाकुर। देहरा
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत चिंतपूर्णी में एक निजी होटल के समीप बाईक (एचपी-19ई-8823) बुलेट जो चिंतपुर्णी की तरफ से भरवाईं की ओर जा रहा था तथा दूसरा बाईक (एचपी19B1690) सप्लैंडर ब्लैक जो कि भरवाईं की तरफ से चिंतपूर्णी की ओर जा रहा था। दोनों बाईकाें के सवार अपनी-अपनी साईड छोडकर सड़क के बीचों-बीच अपनी साईड आ रही गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए एक-दूसरे से टकरा गए। यह हादसा दोनों बाईक चालकों द्वारा ब्रेक न लगाने व तेज रफ्तार के साथ लापरवाही से गलत दिशा में चलते हुए हुआ है।
इस हादसे में बाईक (HP19B -1690) के चालक शशी पुत्र स्व. तिलक राज निवासी समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा हि.प्र. उसकी माता परवेश कुमारी को अधिक चोट आने के कारण ऊना रैफर कर दिया गया था, जिस पर उपरोक्त दोनों बाईक चालक शशी निवासी समनोली व गितेश कुमार पुत्र संजीव कालिया निवासी गांव छपरोह डाकघर चिंतपुर्णी तहसील अंब जिला ऊना हि. प्र. के पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज किया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
