ज्वालामुखी : सपड़ी में दो स्कूटी की आपस में हुई टक्कर
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते सपड़ी में एक साथ एक स्कूटी, जिसका (HP39D-5336) जिस पर चालक अजय कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी घुरकड़ी तह. व जिला कांगड़ा सवार होकर कांगड़ा की तरफ जा रहा था कि अचानक आगे से आवारा पशु आ जाने के कारण उनको बचाने के लिए ब्रेक लगाई, तो आगे से एक अन्य स्कूटी जिसका (एचपी36B-2124) जिसको चालक शशि कुमार पुत्र ब्रहम दास निवासी अंब डोली, डाकघर अंब पठियार तह, ज्वालमुखी चला रहा था कि अचानक दोनों स्कूटियों की आपस मे टक्कर होने के बाद चालक शशि कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा घायल शशि कुमार को इलाज हेतू आरपीजीएमसी टांडा भेजा गया है।ज्वालामुखी पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
