कांगड़ा : राष्ट्रपति पद के लिए महिला को उम्मीदवार बनाना सराहनीय : पवना चौधरी
( words)
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा नेत्री पवना चौधरी ने कहा कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच है। यह कदम महिलाओं के लिए स्वाभिमान की बात है व महिलाओं के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की और विशेष ध्यान दे रही है। भारतीय जनता पार्टी का देश को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा सरकार ने महिलाओं को ज्यादा सम्मान दिया है। इस ऐतिहासिक मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का समस्त महिलाएं धन्यवाद करती हैं।
