धर्मशाला : सुक्खु के कांगड़ा दौर को लेकर कमेटी के सदस्यों ने दिया एकजुटता का परिचय
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
धर्मशाला के होटल कुणाल में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के कांगड़ा दौर को सफल बनाने काे लेकर गठित कमेटी ने अपने-अपने सुझाव दिए। इन सुझावों को क्रियन्वित रूप देने के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर संजय राणा जिला पार्षद, नरदेव कंवर, वीरेंद्र कटोच, नागेश्वर मनकोटिया, राम गोपाल, विशाल चंबियाल, जितेंद्र गुलेरिया, ओंकार राणा, विक्रम पठानिया, सुनील कश्यप, पुनीत मलली, संजीव शोत्रा, पंकज पंकु जिलाअध्यक्ष युवा कांग्रेस, देवेंद्र जग्गी, अनुराग धीमान पार्षद, नीनू शर्मा, सविता गार्गी, स्वर्णा देवी, सुरेश पपी, जितेंद्र शर्मा, राकेश राणा, हरवजन चौधरी व सादिक खान आदि मौजूद रहे।
