कांगड़ा : जमानाबाद में छिंज मेले के सफल आयाेजन के लिए कमेटियां गठित : फाैजा सिंह
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा ग्राम पंचायत जमानाबाद में 24 मार्च काे हाेने वाले छिंज मेले को लेकर एक बैठक का आयोजन आज प्रधान फौजा सिंह काेटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि काेराेना महामारी के चलते 2 वर्ष मेलों का आयोजन नहीं हो पाया। इस बार मेलों का आयोजन काेराेना गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। इस मौके पर बैठक में उपस्थित अन्य सदस्य ने भी मेले के सफल आयोजन को लेकर अपनी-अपनी राय दी। मेला कमेटी के प्रधान फाैजा सिंह ने बताया कि इस बार मेले में माली के रूप में पहलवानों को आकर्षक ईनाम दिया जाएगा, जिसकी राशि हजारों में होगी।
उन्होंने कहा कि मेला में स्थानीय वह बाहरी राज्यों से पहलवान शिरकत करते हैं। बता दें कि 24 मार्च को मेला का आयोजन ग्राम पंचायत जमानाबाद की ओर से किया जाता है और 25 मार्च को मेला का आयोजन ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर की तरफ से किया जाता है। मेले में विभिन्न खेलाें का आयाेजन भी किया जाता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लाल सिंह, निशांत कोटी सुभाष कोटी, अशोक कुमार, कमलजीत डंगवाल, कुलदीप चाैधरी, देवराज, संदीप चाैधरी, नरेश कुमार, कमलजीत पनियारी, बबलेश कुमार, कमलेश, सुरजीत, प्रेस सचिव सीमांत और तिलक राज सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
