इंदौरा : निजी स्कूल की एसडीएम से की शिकायत
इंदौरा में प्रताप वर्ड स्कूल का प्रबंधन कोरोना के दौरान स्कूल बंद रहने पर अभिभावकों से बिल्डिंग फंड और एनुअल चार्ज ले रहा है। ये आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं। इस पर अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम को की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद होने पर जब हमारे बच्चे ही नहीं गए तो हम पैसे क्यों दें। उन्होंने कहा कि अगर प्रताप वर्ड स्कूल अपना फैसला नहीँ बदलता है तो हम स्कूल के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे और जिसका जिमेदार स्थानीय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन कमेटी होगी।
एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम ने बताया कि अभिभावकों ने एक शिकायत पत्र उनको सौंपा है। इसमें निजी स्कूल पर जबरन एनुअल फीस लेने के आरोप लगाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी। यदि नियमानुसार स्कूल गलत पाया गया तो कार्रवाई होगी।
