इंदौरा : क्षेत्र में डोर-टू-डोर लोगों से मिल रहे कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने अपना चुनावी अभियान आगे बढ़ाते हुए इंदौरा में डोर-टू-डोर लोगों से मिले। मलेंद्र राजन ने लोगों से मुलाकात की और इंदौरा के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताने का आग्रह किया। मलेंद्र राजन ने कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटियों को लेकर जनता के बीच गए। उन्होंने ने कहा की किसी भी विधानसभा के विकास के लिए विजन होना जरूरी है। बीजेपी के शासन काल में महंगाई अपनी चर्म सीमा पर पहुंच गई है और आज आम व्यक्ति अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए भी तरस रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज इस कदर बढ़ गई है कि युवा रोजगार को तरस रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने और महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए लगातार अच्छी नीतियों का निर्धारण किया गया था, जिस कारण प्रदेश में बहुत बढ़िया हालात थे, लेकिन बीजेपी के आते ही प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए।
