इंदौरा : कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने लाेगाें कांग्रेस की 10 गारंटियों बारे करवाया अवगत
फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदौरा
इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने मंगलवार को मीलवा, धमोता, घटोता, उल्हडिया, त्योडा, वसंतपुत, गगवाल, बकराडवां, ठाकुरद्वारा, बरोटा व पराल स्थान पर लोगों से मुलाकात की और उनसे सहयोग की अपील की। लोगों से बातचीत के दौरान मलेंद्र राजन ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार, कांग्रेस की 10 गारंटियों और पुरानी पेंशन योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी वर्गों को साथ लेकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रवाद और जाप-पात से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना है।
मिलवां से देवराज का कहना हैं की भाजपा ने कोई विकास नात्मक कार्य नहीं किया हैं। भारतीय जनता पार्टी वोट मांगने के समय ही आई थी, उसके बाद कभी श्रेत्र में दिखी भी नहींं। लोगों का कहना है कि हमारी पंचायतों मे एक भी काम पिछले कुछ वर्षाें में विधायका द्वारा नहीं किया गया। मलेंद्र राजन ने कहा की यदि भारतीय जनता पार्टी ने आपकी मूलभूत सुविधाएं पूरी की हैं, तो आप निशित भारतीय जनता पार्टी को वोट दे यदि नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी को एक मोका दें। कमल किशोर ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक जुट हैं व एक जुट के साथ ही जनता के सहयोग से जीत सुनिशित करेगी।
