जयसिंहपुर : प्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार-पी सी कौंडल
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा जयसिंहपुर में एडवोकेट पीसी कौंडल कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान छेड़ा है, जिसको निरंतर जारी रखते हुए आज (रविवार को) विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों के कई गांवों में जाकर लोगों के साथ संपर्क साधा और लोगों से कहां कि इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वह जयसिंहपुर विस क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी ही विधायक बनेगा। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को वागकुल्जां पंचायत, कंगेहण, सकोह, आलमपुर, गंदड़, मरेरा व जालग आदि पंचायतों के कई गांव में जनसंपर्क अभियान साधा और क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीबी और बेरोजगारी से छुटकारा दिला सकती है और छोटे व्यक्तियों एवं आमजन तक कि कांग्रेस शुरू से ही हितेषी पार्टी रही है। पीसी कौंडल ने कहां की लोगों को कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है और इस बार हिमाचल से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। वहीं, पीसी कौंडल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने लोगों को मंहगाई ही दी है।
