इंदाैरा : सभी सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाएगी कांग्रेस सरकार : मलेंद्र राजन
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
विधानसभा इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी मलिंद्र राजन ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान उनकी जनसभा में लाेगाें की भारी भीड़ देखने काे मिल रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी मलिंद्र राजन ने मंदोली पंचायत मे लोगों से मिले और उनसे कांग्रेस के पक्ष में वाेट मांगे। उसके बाद उन्होंने कांगरेडी में लोगों से मुलाकात की और बैठक में भाग लिया। साथ ही घेटा, रप्पड, डागला पंचायत में भी मलिंद्र राजन का स्वागत किया गया। लोगों का कहना है की रीता धीमान चंद लोगों वे अपने खास व्यक्तियों का ही काम करते रेह गए आम जनता तक वे पहुंचे ही नहीं। कांग्रिस ने सत्ता के बाहर रहते भी लोगों की भरपूर मदद की, जबकि सत्तासीन नज़र तक नहीं आए। लोगों ने मलिंद्र राजन को भारी मतों से जीत का आश्वासन दिया। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मलिंद्र राजन ने इंदौर विधानसभा के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की तरफ भी ध्यान केंद्रित करवाया।
मलिंद्र राजन ने कहा की मतदाताओं से सरकार बनती है और इस बार मतदाता कांग्रेस की सरकार बनाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। मलिंद्र राजन ने कहा की 2017 से रही विधायका ने आम जनता को रोजगार न देकर अपने ही लोगो को रोजगार दिया है, कांग्रेस पार्टी निशचित तोर पर सभी विकास कार्य, रोजगार व बाकी सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाएगी और लोगो के हित मे काम करेंगे। इंदौर विधानसभा क्षेत्र विकास के कार्यो को लेकर जो पिचड़ता जा रहा हैं इसे कांग्रेस पार्टी आने वाले समय मे उनती की राह मे लाएंगे। कमल किशोर ने भी साथ चलकर मलिंद्र राजन का समर्थन किया साथ ही कमल किशोर ने कहा कि 12 नवंबर को सभी अपने मतदान ज़रूर करे वे भारी मतों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
