इंदाैरा : कांग्रेस ने चलाया जन जागरण अभियान
मनीष ठाकुर। इंदाैर
कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत गांव मंड मियानी, बरोटा, पराल बसंतपुर मलकाना, ठाकुरद्वारा में रविवार को बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी के समर्थन की अपील की और भाजपा की देश और प्रदेश सरकारों को जम कर कोसा, कर्ण सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और लोगों की समस्यायों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस माैके पर मंजीत सिंह मलेंद्र राजन प्रताप राणा रविंदर रिंकू रणधीर सिंह कुणाल पठानिया, अनूप कटोच रिंकू सहोता, राशपाल, नीरज, दीपक ठाकुर डॉ विशाल, सतीश कुमार, हरीश, जुगल किशोर व तारा चंद इत्यादि उपस्थित रहे।
