धर्मशाला : कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एक जुटता की ताक
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
विधानसभा चुनावों से पहले हर दल जीत को लेकर अपनी रणनीति बना रहा है। वहीं, प्रदेश का बड़ा जिला कांगड़ा सरकार बनाने में हमेशा ही बड़ा योगदान देता है। यह कहा जाता है कि जिसकी भी सरकार बनेगी उसका रास्ता कांगड़ा से होकर ही गुजरता हैं। वहीं, कांग्रेस के जिला कांगड़ा के तमाम नेताओं ने पालमपुर में गत रात जिला कांगडा के क़द्दावर नेताओं ने देर रात तक चर्चा की और कांगड़ा की रणनीति तय की। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूत्रों से पता चला है कि सभी ने प्रण लिया की सभी एक-दूसरे का आने वाले चुनावों में मिल जुलकर सहयोग करेंगे। साथ में कोई भी व्यक्ति एक-दूसरे के चुनाव क्षेत्रों में हस्तक्षेप नहीं करेगा और पार्टी की मज़बूती के लिए सभी 15 सीटें जिताने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कांगड़ा से मिली जीत सरकार बनाने में अहम योगदान दे वही कांग्रेस के नेता कांगड़ा जिला में एकजुट हुए है और पूरे प्रदेश में कांगड़ा के महत्व का संदेश भी कांग्रेस के दे रहे हैं।
