इंदाैरा : कांग्रेस पार्टी करेगी आम जनता की मूलभूत सुविधाएं पुरी-मलेंद्र राजन
पुरानी पेंशन को किया जाएगा बहाल, लोगों को दिया जाएगा रोजगार
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान धरवाल, ठठोली, मंगवाल, चलोह, ताजवा, घlडन, लोधवा में आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने पक्ष में जनमत की अपील की। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में की गई जन सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि जिस तरह कांग्रेस ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए घर-घर पहुंच कर उनकी सहयता की, वे काबिले तारीफ थी। मंगवाल से जगदेश का कहना हैं की बाजपा की सरकार ने सता मे रहकर भी हमारे हित में कोई काम नहीं किया। वहीं, कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने हमारी हर समय सहिता की हैं। मलेंद्र राजन ने कहा की कांग्रेस के सभी लोगों वे कार्यकर्ता समाजसेवक हैं, वे कांग्रेस हर समय ही जनता के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि विधायक के काम को ईमानदारी से किया जाएगा और जो कुछ भी विधायक कर सकता है, वे सभी काम कांग्रेस द्वारा लोगों के हित में किए जाएंगे।
मलेंद्र राजन ने बैंठकों के दौरान रोजगार, आत्मनिर्भरता और पुरानी पेंशन योजना सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही लोगों से परामर्श भी किया। कमल किशोर ने लोगो को कहा की कांग्रेस पार्टी को भरी मतों से आम जनता जिताएगी। वहीं, हर पंचायत से लीड देकर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश भर मे जिताया जाएगा, वे आम जनता प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। उक्त बैठकों के दौरान मलेंद्र राजन के साथ कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, पूर्व मे रहे ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश कटाचा, ब्लॉक समिति सदस्य इंदौरा के जस्वीर कटोच, राजेंद्र (कूका), विजय कुमार, विशाल चम्ब्याल, संदीप कुमार (दीपु) सहित विभिन्न प्रकोष्ठों लोग शामिल रहे।
कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का मलेंद्र राजन ने किया उद्घाटन
सूरजपुर मोटली में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र राजन द्वारा किया गया। मलेंद्र राजन के नारों ने विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं। आज डमटाल मोहटली सूरजपुर में मलेंद्र राजन के पक्ष में स्थानीय निवासियों ने जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस की मजबूती का संदेश दिया। वहीं, कार्यालय के ओपनिंग में जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया, किसान मोर्चा चेयरमैन विशाल चम्याल, पूर्व प्रत्याशी रहे कमल किशोर, पंचायती राज उपाध्यक्ष विजय कुमार, इंदौरा ब्लॉक कांग्रेस लीगल सेल अध्यक्ष जसवीर, व विभिन्न पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल साथ ही ऐसे दिग्गज भी आये जिन्होंने पिछले चुनावों में दूसरी पार्टियों का समर्थन किया था। वहीँ, सभी कांग्रेसियों ने एक मत में कहा कि इस बार कांग्रेस को जिताना है और भाई मलेंद्र राजन को जीता कर विधानसभा में पहुंचाना है।
