बैजनाथ : आने वाले विधानसभा चुनावाें में बनेगी कांगेस पार्टी की सरकार- संजय दत्त
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त आज बैजनाथ विधान सभा में पहुुंचे संजय दत्त ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की भारी जीत ही स्व. पंडित संत राम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश सह प्रभारी आज रविवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दो इंजन की सरकार का ढोंग रचने वाली भाजपा ने आज देश को तथा प्रदेश को भारी कर्जे डुबोकर रख दिया है। हर बढ़िया और कमाओ सरकारी संपत्ति को अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए निजी हाथों इसे में बेचा जा रहा है।
इसलिए आज कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता का यह फर्ज बनता है कि वे घर-घर जाएं तथा भाजपा के असली चेहरे को जनता के सामने उजागर करें चुनी हुई सरकारों को खरीद-फरोख्त के जरिए गिरा कर लोकतंत्र के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में उसी आदमी को चेहरा बनाएगी, जिसने पिछले साढे 4 वर्षाें से पार्टी के लिए काम किया हो और जीतने की क्षमता रखता है। इस मौके पर पूर्व शहरी मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी एकजुट होकर इस बार भाजपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ करेगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोरी लाल, जिला अध्यक्ष अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस वीरेंद्र जमवाल, रविंदर, बिट्टू, रमेश चड्डा, वीरेंद्र कटोच व रविंद्र राव उपस्थित रहे।
