कांगड़ा : कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश ने हरिपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, हवन में भी लिया भाग
मनाेज कुमार। कांगड़ा
हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा में शिवरात्रि के महापर्व पर मंदिर में किए जा रहे हवन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हवन में आहुतियां भी डाली। यह हवन हरिपुर मेन चौक पर स्थित शिव मंदिर में किया गया था। मंदिर में स्थानीय पंचायत प्रधान सहित भारी संख्या में आए स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान और अन्य लोगों ने डॉ. राजेश शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद डॉ राजेश शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, उन्होंने हवन में भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ, राजेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी।
उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिपुर की जनता ने मुझे यहां बुलाकर जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। मैंने यहां आकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और हवन में भी भाग लिया। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मैंने भगवान से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि आज उत्साह और आनंद का माहौल है। कोरोना के कारण दो वर्ष से सही तरीके से लोग शिवरात्रि का पर्व नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार भोले के भक्तों में खासा जोश है।
चारों तरफ उत्साह और उल्लास का वातावरण है। शिव भक्ति में सभी भक्त डूबे हुए हैं। बता दें कि हिमाचल में आज महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में आज सुबह से भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में लोग लंबी लंबी लाइनों में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। पूरा हिमाचल प्रदेश भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
