पालमपुर: कांग्रेस के प्रदेश सचिव करूण शर्मा ने थामा आम आदमीं पार्टी का दामन
पालमपुर। फर्स्ट वर्डिक्ट
हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी संगठन को मज़बूती देने में लगी हुई है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव करूण शर्मा ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा। करूण शर्मा हिमाचल के पालमपुर विधानसभा से सम्बन्ध रखते है। प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने गर्मजोशी से दिल्ली में आम आदमी पार्टी में उन्हें शामिल करवाया। करूण शर्मा ग्राम पंचायत सिद्धपुर से प्रधान रह चुकें हैं जो पालमपुर विधानसभा का एक बड़ा हिस्सा है। प्रभारी रत्नेश गुप्ता के मुताबिक़ करूण शर्मा की ज्वाइनिंग से पार्टी को फ़ायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बात साफ़ है कि हिमाचल के लोगो के साथ कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता भी अब भ्रष्टाचार मुक्त सरकार लाना चाहते है और जनता पूरी तरह बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस और बीजेपी के एक बार तेरी - मेरी सरकार की पॉलिसी से परेशान हो चुकी है।
