बैजनाथ : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में हुआ संपन्न
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ
ग्राम पंचायत चढ़ियार के टांची स्थित विश्राम गृह में चढ़ियार जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस बैठक में पूर्व विधायक किशोरी लाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी बैजनाथ में आगामी विधानसभा में जीत की ओर अग्रसर है और कांग्रेस का कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव क्षेत्र में मजबूत और सुदृढ़ है। इस बार बैजनाथ विधानसभा की प्रबुद्ध जनता मौजूदा सरकार की जनवीरोधी नीतियों से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बढ़ चढ़कर साथ देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी का इस देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा की 2022 में कांग्रेस पार्टी फिर सत्ता में वापसी करेगी, ताकि हिमाचल प्रदेश और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र फिर एक बार विकास की राह पर अग्रसर हो। इस मौके पर वीरेंद्र जमवाल, संसार सिंह राणा, रमेश परिहार, पृथी करोटी, विनोद बरवाल, मलकीयत चंद, प्रितम चंद, गुलाब राज, निर्मल राणा, शशी राणा, समीर राणा, गुलबत्तान, विनोद बरवाल, मलकियत, गुरदेव, जोगिंदर, जनक सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश, हरीश, सतीश, जमना गोयल, लता कपूर, गीता देवी, रीना देवी, सोमा देवी व नीमा देवी आदि मौजूद रहे।
