देहरा : नलेटी केंद्रीय स्कूल में खेल मैदान बाउंड्री व पानी टैंक का निर्माण कार्य हुआ शुरू
विनायक ठाकुर। देहरा
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में जिला आयुक्त कांगड़ा के द्वारा विद्यालय में खेल मैदान को समतल करने का कार्य ग्राम पंचायत नलेटी के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नलेटी के द्वारा जल संरक्षण के तहत वाटर टैंक का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का सहयोग हमारे लिए अमूल्य है। इसके लिए हम जिला आयुक्त कांगडा का धन्यवाद करते हैं। खेल मैदान के समतल हाेने से बच्चों को खेलने के लिए उपयुक्त मैदान मिल सकेगा। वहीं, ग्राम पंचायत नलेटी के प्रधान अंकुश शर्मा का भी धन्यवाद करती है कि उनके सहयोग से विद्यालय में जल संरक्षण हेतु वाटर टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है। वाटर टैंक के निर्माण से विद्यालय में जल की पर्याप्त पूर्ति संभव हो सकेगी, जिससे गर्मियों के मौसम में पानी की पर्याप्त मात्रा संरक्षित रह सकेगी।
