इंदौरा : बीयर के रेट को लेकर कहासुनी होने पर बेसबॉल से पीटा ठेके का कर्मी
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शराब के ठेके पर मिलवां के ही एक स्थानीय व्यक्ति ने बीयर के रेट को लेकर कहासुनी होने पर ठेके के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार ठेके पर तैनात कर्मचारी मोहित कुमार पुत्र पवन कुमार निबासी खजूरी गेट बटाला ने पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में शिकायत पत्र देते हुए बताया के में मिलवां स्थित शराब के ठेके की फर्म में काम करता हूं और कल देर रात मैं जब ठेके से बापस गया, तो मुझे ठेके के सेल्जमैन ने फोन किया कि ठेके के बिल्कुल पीछे ही घर बनाकर रह रहे एक समुदाय विशेष के परिवार का शमशेर नाम का व्यक्ति जो कि हमारे ठेके के साथ लगती एक मीट शाप पर अपने रिस्तेदारों के साथ बैठकर शराब पी रहा था और बीयर की खरीद करने के लिए हमारे ठेके पर आ गया और हमारे दुकान के सेल्जमैन के साथ बीयर की बोतल के रेट को लेकर बहसबाजी करने लगा और हमारे सेल्जमैन द्वारा मना करने पर वो ओर उसका एक रिस्तेदार हमारे सेल्समैन को गाली-गलौज करने लगा कि आप हमें बीयर ब देशी शराब संतरा की बोतल का रेट प्रति बोतल 10 रुपए अधिक लगा रहे हो।
ठेकेदार के मुताबिक जबकी रेट पहले ही बहुत कम लगाए हुए है। इतने में सेलमैन ने हमें सूचित किया कि यह शमशेर निवासी मिलवां तमोता अपने रस्ते में लगते साले को लेकर ठेके के बाहर खड़ा है और हमे गाली-गलौज ओर मारपीट करने पर उतारू हो रहा है, जब मैंने उसके साथ फोन पर बात की, तो मेरे साथ भी गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा की आप भी ठेके पर आ जाओ आपको भी देख लेता हूं । इतने में मारपीट करते देख लोग वहां इकठे हुए तो लोग बेसबॉल व लकड़ी के डंडों को अहाते के बाहर की छोड़कर खेतों की तरफ भाग खड़े हुए।
चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा रूप सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता मोहित के बयानों के आधार पर शमशेर सिंह निवासी मिलवां तमोता व उसके लड़के ब उसके साले ओर एक अन्य व्यक्ति सहित जिसका नाम पता मालूम नहीं है। कुल चार लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और मारपीट में घायल हुए सुरेश कुमार के सिर पर बेसबॉल मारने से गंभीर चोट आई है, जिसका मेडिकल करवाया जा रहा है और मेडिकल की रिपोर्ट आने पर मामले में ओर भी धाराए जोड़ी जा सकती है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
