इंदाैरा :किसानों के लिए योगदान बना कृषि फार्म मिलवां
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
विकास खंड इंदौरा के कृषि फार्म मिलवां में लगभग 27.5 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि है, जिसमें से संपूर्ण भूमि में गेहूं एवं धान की खेती की जाती है। यह फार्म दो खंडों में विभाजित है। पहला फार्म जो कि मिलवां-1 है, जिसमें लगभग 11.5 हेक्टेयर भूमि आती है व खंड 2 में लगभग 16 हेक्टेयर भूमि आती है। इन दोनों खंडों में इस वर्ष गेहूं की उन्नत किस्म सीड ड्रिल द्वारा कतारों में लगाई गई थी। यह उन्नत किस्म HD-3086 दो हैक्टेयर व HS -542 9.5 हेक्टेयर भाग एक में व दूसरे भाग में HS-542 14 हेक्टेयर व HD- 3086 दो हेक्टेयर में लगाई गई थी।इसमें गेहूं फसल की उन्नत किस्मों की कटाई पूरी कर ली गई है। वह बीच को फोरम में स्टोर करके रख लिया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि 20 मई के बाद ग्रेडिंग सेंटर जांच के लिए भेजा जाएगा।
