देहरा : 24 घंटे उपलब्ध रहेगा कंट्रोल रूम-एसडीएम
( words)
विनायक ठाकुर । देहरा
वर्षा ऋतु में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत एसडीएम कार्यालय देहरा में आज से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के लोगों के लिए यह कंट्रोल रूम 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबर 01970-233102 पर संपर्क कर सकते हैं।
