कांगड़ा : बस स्टैंड में कॉर्ड संगठन ने निजी बस के परिचालक काे किया सम्मानित
मनाेज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा बस स्टैंड में कॉर्ड द्वारा शिवालिक ट्रांसपोर्ट के बस परिचालक महिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। महिंदर सिंह जो कि शिवालिक बस में परिचालक के रूप में कई वर्षाें से कार्यरत हैं, इन्हें बस में यात्रा कर रही महिलाओं के प्रति सम्मानजनक ब्यवहार के कारण सम्मानित किया गया। शिवालिक बस कई लोकल रूट पर चलती हैं, जिसमें बहुत सारे महिला मंडलों के सदस्य सफर करते रहते हैं। इन महिला मंडल सदस्यों ने कॉर्ड सस्थां में जाकर इस बस परिचालक के बस यात्रा के दौरान मोहिंदर सिंह का महिलाओं के प्रति यात्रा के दौरान सम्मानजनक ब्यवहार व समाज में व्याप्त लिंग भेदभाब के ऊपर बस सवारियों में जागरूकता फैलाने के ऊपर इनके द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी, तो कॉर्ड सस्थां ने महिंदर सिंह को इनके अति सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, ताकि इस प्रेरणादायक उदाहरण से बाकी के भी बस कंडक्टर प्रेरित हो सके।
आज बस स्टैंड में ग्राम पंचायत जोगीपुर के प्रधान रिंपल कुमार, शिवालिक बस ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक व कॉर्ड के सामुदायिक विकास प्रशिक्षक ओंकार सिंह ने महिंदर सिंह को उनके इस प्रसंशनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। आज के इस बेस्टर बस कंडक्टर सम्मानित कार्यक्रम में कॉर्ड की कांगड़ा ब्लॉक सुपरवाइजर पवना देवी कांगड़ा ब्लॉक की टीम सदस्य गण रीना देवी, राधा देवी, नारायणी देवी, शिवालिक बस ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ व अन्य बसों के कंडक्टर शामिल हुए। बस कंडक्टरों ने इस सम्मान समारोह में महिंदर सिंह को सम्मानित किए जाने पर ख़ुशी जाहिर की और कहा कि पहली बार किसी प्राइवेट कंडक्टर को उसके सराहनीय कार्य के लिए किसी सस्थां द्वारा सम्मानित किया गया हैं। इससे हमें महिंदर सिंह की तरह काम करने की प्रेरणा मिलती हैं।
