कांगड़ा : कॉर्ड संगठन ने जमानाबाद पंचायत में अनुभव आदान-प्रदान पर कार्यशाला का किया आयोजन
मनाेज कुमार। कांगड़ा
ग्राम पंचायत जमानाबाद में कॉर्ड चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्धबाड़ी द्वारा लैंगिक समानता व नेतृत्व क्षमता एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभव आदान-प्रदान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉर्ड द्वारा कांगड़ा जिला के चार विकास खंड धर्मशाला, रैत, कांगड़ा, नगरोटा बगवां के 30 पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कांगड़ा जिला के 226 महिला मंडलों में लैंगिक समानता व महिला अधिकारों के ऊपर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया हैं। हर एक महिला मंडल में लिंग भेदभाव को रोकने हेतु एक ग्रामीण संसाधन व्यक्ति के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है।
इसी कार्यक्रम के अंतगर्त हर पंचायत में शिक्षा सलाह व मार्गदर्शन (ईसीजी) का गठन किया गया है, जिसमें पंचायत के प्रतिनिधि, महिलामंडलों के प्रधान व सदस्य, आशा कार्यकर्ता व पुरुषों को भी इस सिमिति में शामिल किया हैं, जो पंचायत स्तर पर लैंगिक भेदभाव की रोकथाम हेतु कार्य योजना व जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। आज के कार्यक्रम में कांगड़ा उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा, स्वास्थ्य विकास अधिकारी संजय भारद्वाज, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार और समस्त ग्राम पंचायत सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कांगड़ा विकास खंड के 39 महिला मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आज इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ने कॉर्ड के माध्यम से हर एक महिला मंडल में लिंग भेदभाव पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली महिलाओं को भी इनाम वितरित किए गए।
आज उपमंडल अधिकारी को महिला मंडलों ने जमानाबाद में शांति व्यवस्था बनाए रखने व शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जमानाबाद पंचायत के खड्ड के किनारे वाले इलाको में पुलिस गश्त बढ़ाने व् हर पंचायत में 8 मार्च को महिला ग्राम सभा के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित आदेश जारी करने के लिए ज्ञापन साैंपा गया।
