देहरा : भ्रष्टाचारी, नाैटंकीबाज व गलत कार्य करने वाले ही डरते हैं ईडी और सीडी से-डॉ सुकृत सागर
विनायक ठाकुर । देहरा
देहरा के विधायक होशियार सिंह ने अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों के सामने भाजपा और उनके नेताओं पर खूब बरसे होशियार सिंह ने कहा कि भाजपा उनको ईडी से डरा रही है। होशियार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी जम कर अपनी भड़ास निकाली। होशियार सिंह के भाजपा पर किए गए हमले का जबाब देते हुए देहरा भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया हो, निजी स्वार्थ के लिए जनता को लूटा हो, गलत कार्य किए हो वही व्यक्ति ईडी और सीडी से डरता है. डॉ सुकृत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों व भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं, उन्हीं का अनुसरण करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ईमानदारी से जनसेवा में लगे हुए हैं।
इसलिए देहरा व हमीरपुर की जनता ने 2019 में होशियार से लाख मना करने पर भी खुल कर अनुराग ठाकुर को वोट दिया था। डॉ. सुकृत ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्वार्थी व जनता विरोधी किसी भी व्यक्ति का यहां कोई काम नही है। डॉ, सुकृत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम नही लिया था, लेकिन जिसने नाैटंकी की थी, वह खुद ही समझ गए कि यह बात उनके लिए ही कही गई है। डॉ, सुकृत ने कहा कि पाइपें जोड़ने के ड्रामे से लोगों को पानी नहीं मिलता। इसके लिए पानी की परियोजना स्वीकृत करवानी पड़ती है, पैसा उपलव्ध करवाना पड़ता है और अगर कोई अड़चन आती है, तो उसको तकनीकी तौर पर नियमों के दायरे में दूर करबाना पड़ता है।
