कांगड़ा : सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमानाबाद ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
एसएमसी अध्यक्ष सराेज कुमार ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत
तिलक राज। कांगड़ा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमानाबाद में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसएमसी अध्यक्ष सराेज कुमार रहे। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में कार्यक्रमा का आयाेजन किया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चाें द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गईं। इस वार्षिक पुस्कार वितरण समारोह को चार भागों में बांटा गया जैसे शैक्षणिक स्तर पर खेल कूद एनएसएस व यूज़ फॉमेंट स्तर पर बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रमों में बच्चाें ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
इन सभी प्रस्तुतियों के लिए अध्यापक व प्रशिक्षु अध्यापकाें का विशेष योगदान रहा। आखिर में प्रधानाचार्य स्कूल की वार्षिक रिपाेर्ट पढ़ी गई। इस माैके पर बच्चाें काे उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित भी किया गया। स्कूल में विशेष अतिथि विद्यालय के अनमोल मोती हमारे कार्यक्रम में जगदीश चंद काेटी, देश राज सिंह, सुभाष सैणी, मनाेहर सिंह व ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह इस कार्यक्रम की शान रहे।
