कांगड़ा : लोगों को गुमराह कर झूठा प्रचार कर रहे वर्तमान विधायक : काकू
मनोज। कांगड़ा
जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव सपड़ी चौंधा के गांव वासियों से जन संवाद व रूबरू हुए व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा के अंदर एक आदमी सेल्फ स्टाइल मंत्री बन कर घूम रहा है व सेल्फ स्टाइल मंत्री के नाम से वोट मांग कर प्रचार कर रहा है। कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के अंदर विकास के नाम पर कोई काम नही किया गया लेकिन अब जनता को गुमराह करके झूठा प्रचार कर रहा है कि विधानसभा के चुनावो में मुझे जीतवा दो में मंत्री बन जाऊंगा। अब मंत्री बनने के नाम पर वोट हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो पुरानी बिल्डिंगो का सरकार की सहमति के बिना क्षेत्र में सेल्फ स्टाइल मंत्री बन कर उदघाटन कर रहा हो, जो विकास की दुहाई दे रहा हो व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक गांव में 2 लाख रुपए से बनी पूली का उद्घाटन व दूसरे गांव में मनरेगा की पूली का शिलान्यास कर रहा हो, यह इस राज नेता का विकास हो रहा है। अब ठाकुर जयराम सरकार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए का विकास करवा रही है और अब यह नेता उसे अपना बता कर जनता को ठगना चाहता है लेकिन जनता जागरूक है। उन्होंने कहा कि चौंदा सपड़ी सड़क बन कर हाईवे से जुड़ जायेगी। ठाकुर जयराम सरकार में कांगडा विधान सभा क्षेत्र में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। चौंदा सपडी सड़क का काम शुरू हो चूका है जिसके लिए जनता ने अपनी जमीनें दी और अब सड़क निकाली जा रही है यह सड़क मेरे समय काल में निकली गई थी लेकिन राजनीति कारणो से बंद करवा दी गई थी। अब सड़क बना कर जनता को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर उप प्रधान रामकृष्ण लालू, सुनील भाटिया, पंच, महिला मंडल प्रधान पुष्पा चौधरी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
