डाडासीबा: गुरु रविदास सभा के उपप्रधान नियुक्त किये गए राजेंद्र सिंह गोगा
( words)
गुरुद्वारा गुरु रविदास सभा नंगल चौंक की बैठक शुक्रवार को मंदिर के प्रांगण में अध्यक्ष रिटायर हेड मास्टर गुरदास राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पिछले वर्षों की भांति इस साल भी 16 फरवरी 2022 को गुरु रविदास का जन्मदिन मनाने के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा जन्मदिन मनाने के लिए रागी जत्था भी बुलाए जाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष गुरदास राम ने बताया प्रभात फेरी 14 फरवरी 2022 को गुरुद्वारा से आरंभ होकर वाया चनौर ढलियारा से वापिस होकर डाडा सीबा तक जाएगी और प्रभात फेरी वापसी गुरुद्वारा नंगल बंडा में पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा।
