दाड़लाघाट: लोगों की मदद के लिए आगे आया नेहरू युवक मंडल मलावन
( words)
नेहरू युवक मंडल मलावन द्वारा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के लिए सुरेश बंसल व हरिदास कौशल की अध्यक्षता में एक वहील चेयर, एक स्ट्रेचर दिया गया। अस्पताल अर्की के लिए भी एक व्हीलचेयर व स्ट्रेचर भेंट की। युवक मंडल के द्वारा गांव मलावन के लिए भी एक फोल्डिंग स्ट्रेचर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में वह लोगों के काम आ सके। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान हेम राज बंसल, उपप्रधान जितेंद्र कुमार, सचिव योगराज बंसल, मुख्य सलाहकार संतराम बंसल, हरीश बंसल, आदित्य बंसल, ललित कुमार, योगी बंसल और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
