कांगड़ा : बेटियां फाउंडेशन ने रानीताल के राजोर आंगनबाड़ी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने रानीताल के राजोर आंगनबाड़ी में मनाया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि एसडीम अरुण शर्मा कांगड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधु, राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष पूजन भंडारी व अपना कांगड़ा अध्यक्ष सुमित गुप्ता रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने व बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया महिलाओं के ऊपर गीत व कविताएं गाकर सबका मनोरंजन किया लंज सर्कल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत करके उपस्थित सभी महिलाओं व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
नाटी सभी कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र रही। राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने इस अवसर पर एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच, ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधू व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्रोना योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्टेट को-ऑर्डिनेटर संदीप चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बेटियां फाउंडेशन के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की और विभाग का धन्यवाद किया कि कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सहभागिता का अवसर उन्हें प्रदान किया। ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधू ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण में हर महिला को अपना योगदान अदा करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का मात्र एक ही दिन नहीं सभी दिन महिलाओं के हैं। बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया कि इस अवसर पर संस्था समस्त महिलाओं को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जा रही है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच ने आए हुए तमाम अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने विभाग के बारे में विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर व्रत पर्यवेक्षक अनिता रंधावा, अनिता रानी, तृप्ता, आशा, नीलकमल, किरण, आशा, चंद्रकांत, पवन कुमार, प्रवीण, अर्चना, संदीप बगा, सुनील कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य अनिता व प्रधान परवीन बॉर्बी अनेक ब्लॉक समिति सदस्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
