इंदाैरा : ग्रेट वॉल निर्माण पर अनियमितताओं का डीसी करेंगे निरीक्षण
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
जिला कांगड़ा के विकास खंड इंदौरा के घंडरां में चल रहे क्रेट वाल निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे पत्थर की सप्लाई ग्राम पंचायत घंडरा के वैंडर द्वारा की जा रही है, जब इस बारे में ग्राम पंचायत घंटा के प्रधान जुगल किशोर से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि हमें यह बॉल्डर हमारे वैंडर द्वारा प्रदान किया जा रहा है और वह वाल्डर काजीएसटी बिल भी दे रहा है। हमें यह नहीं पता कि वह कहां से या पत्थर ला रहा है, वह इसके रॉयल्टी का भुगतान कर रहा है या नहीं कर रहा है। जब इस बारे में जिला अधिकारी से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि पंचायतों में ऐसी कोई भी विशेष छूट नहीं है कि कोई भी मैटेरियल सप्लाई कर सके अनिवार्य है। आपके माध्यम से आया है और इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
