देहरा : अम्ब युवती हत्याकांड में आरोपी को मिले फांसी की सजा : सिम्मी अग्निहोत्री
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते बीहन की 15 वर्षीय युवती के साथ अंब में 26 वर्षीय आरिफ मोहम्मद द्वारा बेरहमी से कत्ल करने का मामला प्रकाश में आया था। वहीं, उक्त बच्ची के पैतृक गांव बीहन में मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ढांढस बधाने पहुंचे। आपको बता दें अभी हाल ही में जिला ऊना के अंब में देहरा के पंचायत बीहण निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ बेरहमी से एक 26 वर्षीय युवक ने कत्ल कर दिया था, उनके परिवार को सांत्वना देने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, जिला ऊना युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा इनके परिवार को सांत्वना देने इनके निवास स्थान बीहण में पहुंचे और इनके परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन से अपील की है इस बेरहम कातिल को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि इस किशोरी की आत्मा को शांति मिल सके।
