देहरा: दुकानदार से बरामद की 12 बोतल देसी शराब
( words)
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते डिव्वर डाकघर बंगोली में एक व्यक्ति की दुकान से 12 बोतल देसी अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापा मारा और वहां मौके पर उन्हें देसी शराब की बोतलें मिली है, जिन्हें उन्होंने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी हरिपुर नाजिर सिंह ने की है।
