देहरा: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु आत्मा परियोजना के तहत जागरूकता अभियान शुरू

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आत्मा परियोजना काँगड़ा की उप परियोजना निदेशक डॉ वैशाखा पॉल, कृषि विकास अधिकारी देहरा आदित्य महाजन, कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति शर्मा, आत्मा पारिजाना देहरा से खंड तकनीकी प्रबंधक, डिम्पल ठाकुर, सहायक तकनीकी प्रबंधक दीपक ठाकुर और लक्षिता गोयल ने विकास खंड देहरा की पंचायत गुगाना, दरीन, सिल्ह, लुथान, त्रिपल, दरकाटा, बारी कलां का दौरा किआ और किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, तरीकों और लाभों के बारे मे जानकारी दी, और किसानों का इस योजना के तहत पंजीकरण भी किया गया।
इस बार हिमाचल सरकार किसानों से प्राकृतिक हल्दी की 90 रूपये प्रति किलोग्राम और प्राकृतिक मक्की की 40 रूपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीद करने जा रही है। इसके अतिरिक्त उप परिजोना निदेशक काँगड़ा, डॉ वैशाखा पॉल ने बताया कि कोई भी किसान इस बारे में अतिरिक्त जानकारी हेतु कृषि विभाग देहरा में संपर्क कर सकता है तथा इस योजना का लाभ ले सकता है।