देहरा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरनपुखर में स्थायी रोज़गार का स्वर्णिम अवसर
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरनपुखर में एचआर इंडस्ट्रीज 21 फरवरी, 2026 को कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवकों का चयन स्थायी नौकरी के लिए करेगी। यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरनपुखर के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 30 वर्ष तक के 100 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए करेगी।
वहीं संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वे सभी युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं जिन्होंने मशीनिस्ट, फिटर, वेल्डर, टर्नर, टूल एंड डाई मार्कर, ग्राइंडर, एलेक्ट्रोप्लेटिंग, इलेक्ट्रिकल तथा अन्य ट्रेड में आईटीआई की हो तथा जिनका उत्तीर्ण वर्ष 2020 से 2025 तक का है। कैंपस साक्षात्कार वाले दिन पर्सनल इंटरव्यू तथा मेडिकल चेक-अप के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित होने पर अभ्यर्थियों को मासिक ₹18,697/- वेतन दिया जाएगा।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे अपने साथ 10वीं, 10+2, आईटीआई प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा इन सभी की फोटोस्टेट प्रतियां लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नेहरनपुखर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) में पधारें तथा इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएँ।
