देहरा : हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने पैसे लोटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
( words)
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते सुक्का तालाब में बिजली बोर्ड के दफ्तर के समीप हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह को एक प्लास्टिक के लिफाफे में 7400/- रूपये सडक के किनारे गिरे हुए मिले थे। जिस पर पुलिस द्वारा पैसे के असली मालिक की तलाश हेतू सोश्ल मिडिया एवम वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का सहारा लिया गया तथा असल मालिक की तलाश कर व सत्यापित कर उक्त राशी हेमंत कुमार सपुत्र कृपा राम निवासी गाव व डा0 खैरिया तह0 हरिपुर जिला कांगडा को लौटाई गए।
