राज्य अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने खुंडियां में किया पौधारोपण
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर राज्य अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने खुंडियां में औषधिय पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। वे कश्मीर में धारा 370 को हटाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। अतः नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर चेयरमैन रामलोक धनोटीय, ज्वालामुखी भाजपा मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, किसान मोर्चा महामंत्री संजय राणा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री अजय राणा, उपाध्यक्ष शुशांक राणा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय चौधरी, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक यशविंदर सिंह (मोन्टी) व राजेश शर्मा थलाकन आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामलोक धनोटिया ने युवा क्लब खुंडियां के सौजन्य से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
