देहरा : केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस सेशन का आयोजन
( words)
के.वी नलेटी में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया। इसमें पत्ररकार विनायक ठाकुर ने बच्चों को पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विशेष योग्यता प्राप्त करने के लिए बी.ए.जी.एम.सी. का कोर्स के बारे में बताया। विनायक ठाकुर ने कहा कि जर्नलिज्म लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज की सेवा करना ही जर्नलिज्म का मुख्य धर्म है। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने विनायक ठाकुर का आभार प्रकट किया। जिन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर बच्चों को जानकारी दी।
